Posts

Showing posts from March, 2022

नवोदय विद्यालयः(Navodya Vidyalaya) 9वीं के प्रवेश पत्र जारी, परीक्षा 9 अप्रैल को

Image
जवाहर नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने कक्षा 9वीं के लिए प्रवेश परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इसे एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है। छात्र पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करके कक्षा 9 के लिए जेएनवीएसटी प्रवेश पत्र 2022 डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि एनवीएस अपनी शेष सीटों को भरने के लिए यह परीक्षा आयेजित कराने जा रहा है। परीक्षा 9 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। ध्यान रखें परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने परीक्षा केंद्रो पर प्रवेश पत्र लेकर जाना अनिवार्य है। बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा कक्ष में जाने नहीं दिया जाएगा। टेस्ट में मैथ्स, जनरल साइंस, इंग्लिश और हिन्दी विषय से सवाल पूछे जाएंगे। प्रश्न 8वीं कक्षा के स्तर के होंगे। इसमें अंग्रेजी से 15 अंक, हिन्दी से 15, मैथ्स से 35 और साइंस से 35 अंक के सवाल पूछे जाएंगे।

एमसीसी ने काउंसलिंग मॉप-अप राउंड में एमबीबीएस-बीडीएस की सीटें बढ़ाई (नीट यूजी 2021)

Image
  नीट यूजी काउसलिंग का सेकंड लास्ट राउंड यानी मॉप-अप राउंड शुरू होने जा रहा है।  इस बीच, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने काउंसलिंग के मॉप-अप राउंड में एमबीबीएस और  बीडीएस पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए अतिरिक्त सीटें जोड़ी गई हैं। राउंड काउंसलिंग के लिए का रजिस्ट्रेशन और भुगतान की प्ररि या 14 मार्च को बंद हो जाएगी। एमसीसी ने जारी की संशोधित सीट सूचनाः एमसीसी ने एक बयान जारी कर कहा है कि मेडिकल काउंसलिंग कमेटी को कई संस्थानों से कुछ नई सीटों के बारे में जानकारी मिली है, जो अनुमति पत्र के देरी से प्राप्त होने के कारण, कॉलेज द्वारा पूर्व में नहीं बताई गई थी और उन्हें काउंसलिंग में नहीं जोड़ा जा सका था। इसलिए, अब नीट यूजी काउंसलिंग 2021 के मॉप-अपराउंड की शुरुआत में इन अतिरिक्त सीटों को शामिल किया जा रहा है। महानिदेशक स्वास्थ्य सेवा, भारत सरकार की अनुमति के बाद, एमसीसी ने नीट यूजी काउंसलिंग के मॉप-अप राउंड के लिए सीट मैट्रिक्स में उपरोक्त संस्थानों में एमबीबीएस और बीडीएस की नई सीटों को जोड़ा गया है। इन संस्थानों की सीटों में हुई बढ़ोत्तरी एमसीसी की ओर से एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रम...