एमसीसी ने काउंसलिंग मॉप-अप राउंड में एमबीबीएस-बीडीएस की सीटें बढ़ाई (नीट यूजी 2021)
नीट यूजी काउसलिंग का सेकंड लास्ट राउंड यानी मॉप-अप राउंड शुरू होने जा रहा है।
राउंड काउंसलिंग के लिए का रजिस्ट्रेशन और भुगतान की प्ररि या 14 मार्च को बंद हो जाएगी। एमसीसी ने जारी की संशोधित सीट सूचनाः एमसीसी ने एक बयान जारी कर कहा है कि मेडिकल काउंसलिंग कमेटी को कई संस्थानों से कुछ नई सीटों के बारे में जानकारी मिली है, जो अनुमति पत्र के देरी से प्राप्त होने के कारण, कॉलेज द्वारा पूर्व में नहीं बताई गई थी और उन्हें काउंसलिंग में नहीं जोड़ा जा सका था। इसलिए, अब नीट यूजी काउंसलिंग 2021 के मॉप-अपराउंड की शुरुआत में इन अतिरिक्त सीटों को शामिल किया जा रहा है।
महानिदेशक स्वास्थ्य सेवा, भारत सरकार की अनुमति के बाद, एमसीसी ने नीट यूजी काउंसलिंग के मॉप-अप राउंड के लिए सीट मैट्रिक्स में उपरोक्त संस्थानों में एमबीबीएस और बीडीएस की नई सीटों को जोड़ा गया है।
इन संस्थानों की सीटों में हुई बढ़ोत्तरी
एमसीसी की ओर से एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों के लिए ये अतिरिक्त सीटें कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़, कराड, पं. रघुनाथ मुर्मू मेडिकल कॉलेज, बारीपदा, ओडिशा गजरा राजा मेडिकल कॉलेज, ग्वालियर, मध्य प्रदेश में एमबीबीएएस की सीटें जोड़ी गई हैं। तो वहीं, सरकारी डेंटल कॉलेज, रिम्स, कडपा में बीडीएस पाठ्यर म में दाखिले के लिए सीट संख्या बढ़ाई गई है।
Comments
Post a Comment