केंद्रीय विद्यालय संगठन पहली से बारहवीं में दाखिले की नई गाइडलाइन जारी

केंद्रीय विद्यालय संगठन

पहली से बारहवीं में दाखिले की नई गाइडलाइन जारी

  1. केंद्रीय विद्यालय संगठन ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए एडमिशन की नई गाइडलाइन जारी की है।
  2. यह गाइडलाइन केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 से 12 में प्रवेश के लिए जारी की गई है।
  3. जिसके बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संशोधित गाइडलाइन चेक कर सकते हैं।
  4. गौरतलब है कि केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 में एडमिशन क्राइटेरिया को चुनौती देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में बच्चों की आयु सीमा को लेकर याचिका दाखिल की गई थी।
  5. जिसके बाद नई गाइडलाइंस में केंद्रीय विद्यालय संगठन ने कक्षा 1 में एडमिशन के लिएआयु सीमा 6 वर्ष तक कर दी है।
  6. इससे पहले 5 वर्ष तक के बच्चे पहली कक्षा में एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते थे। जिसे अब 6 वर्ष किया गया है। 
  7. हालांकि बाकी कक्षाओं के लिए आयु सीमा पहले जैसे ही रहेगी। इसके अलावा 11वीं कक्षा के उन बच्चों के लिए कोई आयु सीमा नहीं है, जिन्होंने उसी वर्ष 10वीं पास की हो। 
  8. इसी तरह उसी वर्ष 11वीं कक्षा पास करने वालों के लिए 12वीं में एडमिशन के लिए भी कोई आयु सीमा नहीं होगी।
  9. साथ ही केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए सांसद कोटा भी खत्म कर दिया गया है।


Comments

Popular posts from this blog

चित्रकूट से दिल्ली का सफर होगा 6 घंटे में!

खनन की यही रफ्तार रही तो दुनिया रेत को भी तरसेगी