Posts

Showing posts from May, 2022

तैयारी एपल, माइक्रोसॉफ्ट और गूगल ने पासवर्ड मुक्त सिस्टम पर शुरू किया काम बदलेगा पैटर्न, बिन पासवर्ड अनलॉक होगा डिजिटल अकाउंट

तैयारी एपल, माइक्रोसॉफ्ट और गूगल ने पासवर्ड मुक्त सिस्टम पर शुरू किया काम बदलेगा पैटर्न, बिन पासवर्ड अनलॉक होगा डिजिटल अकाउंट पासवर्ड याद करने के झंझटों से जल्द मुक्ति मिलने की उम्मीद है। दुनिया की तीन बड़ी - कंपनियां एपल, माइक्रोसॉफ्ट और गूगल ने बिना पासवर्ड साइन-इन करने की सुविधा पर काम शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि अगले कुछ साल में पासवर्ड पूरी तरह खत्म हो सकते हैं। कंपनियों का कहना है कि आने वाले समय में फोन को अनलॉक करने के लिए पासवर्ड की जगह फिंगर प्रिंट या फेस रिक्गनिशन का प्रयोग होगा। इसी तकनीकी को फिंगर प्रिंट या फेस रिक्गनिशन का किया जाएगा प्रयोग दूसरे अकाउंट में भी उपयोग किया जा सकता है। दरअसल, एपल, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट ने फिडो गठबंधन व वर्ल्डवाइड वेब के नए मानकों को स्वीकार किया है। इसके तहत ऐप या पासवर्ड को ज्यादा बेहतर तरीके से उपयोग में लाया जाएगा। फिडो (फास्ट आइडेंटिटी ऑनलाइन) वेबसाइट और ऐप को तेजी तथा सुरक्षित तरीके से एक्सेस करने के लिए प्रतिबद्ध खुला उद्योग संघ है। ‘फॉर्गेट पासवर्ड’ के विकल्प से बचेंगे । फेस रिक्गनिशन या फिंगर प्रिंट सिक्योरिटी से पासवर्ड भूलने क...

मुनरो की तस्वीर 15 अरब में बिकी

  न्यूज विंडो मुनरो की तस्वीर 15 अरब में बिकी वॉशिंगटन@ पत्रिका. दिवंगत हॉलीवुड स्टार मर्लिन मुनरो की एक तस्वीर सोमवार को क्रिस्टीज में 19.5 करोड़ डॉलर (करीब 15 अरब रुपए) में नीलाम हुई। यह सार्वजनिक नीलामी में बेची गई 20वीं शताब्दी की सबसे महंगी कलाकृति बन गई।

जल्द ही पुरे असम से अफ़्सपा

  जल्द ही पुरे असम से अफ़्सपा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को । कहा कि जल्द पूरे असम से सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम (अफ्स्पा) हटा लिया जाएगा। बेहतर कानून एवं व्यवस्था और उग्रवादी संगठनों के साथ शांति समझौते के कारण राज्य से इसे आंशिक रूप से हटाया जा चुका है। शाह ने कहा कि सुरक्षा स्थितियों में सुधार के मद्देनजर केंद्र सरकार ने पूर्वोत्तर राज्यों में अफ्स्पा के तहत आने वाले अशांत क्षेत्रों को धीरेधीरे घटाना शुरू किया है। गृहमंत्री असम के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

चित्रकूट से दिल्ली का सफर होगा 6 घंटे में!

  चित्रकूट से दिल्ली का सफर होगा 6 घंटे में!  लखनऊ. अब सिर्फ छह घंटे में चित्रकूट से दिल्ली पहुंच जाएंगे।  यूपी की जनता को जून में बुंदेलखंड एक्सप्रेस का तोहफा मिलेगा।  बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का कार्य 20 जून तक पूरा हो जाएगा। यह करीब 296 किमी लंबा है।  इस चार लेन के एक्सप्रेस-वे की लागत करीब 14849.09 करोड़ रुपए है।

रेलवे, पोर्ट व गैस पाइपलाइन जैसे क्षेत्रों के लिए भी इनविट लाने की तैयारी

एसेट मोनेटाइजेशन वित्त मंत्रालय बुनियादी ढांचे से जुड़े विभागों को इनविट लाने के लिए कह रहा, बड़े निवेशकों से फंड जुटाने का है योजना रेलवे, पोर्ट व गैस पाइपलाइन जैसे क्षेत्रों के लिए भी इनविट लाने की तैयारी  एनएचएआई और पावरग्रिड के इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (इनविट) की सफलता के बाद केंद्र सरकार 6 लाख करोड़ रुपए की नेशनल एसेट मोनेटाइजेशन स्कीम के तहत रेलवे, शिपिंग और गैस पाइपलाइन जैसे क्षेत्रों के लिए भी इनविट लाने की तैयारी कर रही है। वित्त मंत्रालय ने इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े विभागों को इनविट लाने के लिए कहा है। रेलवे और जहाजरानी मंत्रालयों के साथ गेल लिमिटेड में इनविट के परीक्षण हो रहे हैं।  छोटे निवेशक भी कर सकेंगे इनमें निवेश  सेबी ने इनविट में निवेश की न्यूनतम सीमा को 1 लाख रुपए से घटाकर 15,000 कर दिया। इससे छोटे निवेशक भी इनविट में निवेश कर सकते हैं। इनविट म्यूचुअल फंड की तरह ही सामूहिक निवेश योजना है। इसमें निवेशक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में सीधे निवेश कर सकते हैं। निवेशकों को परियोजना में हिस्सेदारी नहीं मिलती है, बल्कि परियोजना से होने वाली आय में हिस्...

पीसी, एसआई और सूबेदार पद के एडमिट कॉर्ड आज से

पीसी, एसआई और सूबेदार पद के एडमिट कॉर्ड आज से छत्तीसगढ़ पुलिस में सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमाण्डर की भर्ती-2021 के दस्तावेज परीक्षण एवं शारीरिक माप परीक्षण की कार्यवाही रेंज मुख्यालयोंरायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर एवं सरगुजा में होगी। रेंज के अंतर्गत आने वाले जिलों के अभ्यर्थियों का परीक्षण निर्धारित तिथिवार किया जायेगा। अभ्यर्थियों को इस परीक्षण में शामिल होने के लिए प्रवेश-पत्र 14 मई से छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट वेबसाइट cgpolice.gov. in °B¢ web. cgstate.gov. in/ CGPOLICE/ से डाउनलोड किया जा सकता है। परीक्षण तिथि एवं परीक्षण स्थल की जानकारी प्रवेश-पत्र में अंकित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट में दिए गए फोन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

भारतीय तीरंदाजों ने 6 पदक पक्के किए

  भारतीय तीरंदाजों ने 6 पदक पक्के किए इराक के सुलेमानिया में आयोजित एशिया कप तीरंदाजी में भारतीयों ने सोमवार को दो स्वर्ण समेत छह और पदक पक्के किए। प्रथमेश फुगे, ऋषभ यादव और जोकर समाधान ने क्वालीफिकेशन में मिली शीर्ष तीन रैकिंग के अनुरूप प्रदर्शन करके तीनों पदक की दावेदारी पेश की। कंपाउंड महिला व्यक्तिगत वर्ग में परनीत ने बांग्लादेश की विश्वास सुमा को शिकस्त दी।

एक गांव में अब न चूड़ियां टूटेंगी, न ही पोंछा जाएगा सिंदूर

  उजाला नवाचार का कोल्हापुर के हेरबाड़ गांव में विधवा संबंधी प्रथाओं पर प्रतिबंध  एक गांव में अब न चूड़ियां टूटेंगी, न ही पोंछा जाएगा सिंदूर पंचायत में प्रस्ताव पारित, ग्रामीणों से मांगा समर्थन  पुणे. महाराष्ट्र में कोल्हापुर जिले के एक गांव ने किसी महिला के पति की मौत के बाद अपनाई जाने वाली प्रथाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। यानी गांव की कोई महिला अब पति की मौत के बाद न चूड़ियां तोड़ेगी, न माथे से सिंदूर पोंछेगी और न ही मंगलसूत्र हटाएगी। शिरोल तहसील के हेरवाड़ गांव की पंचायत ने इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया है और इस फसल पर गांव वालों का समर्थन मांगा है। हेरवाड़ ग्राम पंचायत केसरपंच सुरगोंडा पाटिल का कहना है कि महिलाओं को इन प्रथाओं से  गुजरना पड़ता है, जो बहुत अपमानजनक है। हृदय विदारक दृश्य ने खोला रास्ता सरपंच ने बताया, कोरोना की पहली लहर में हमारे एक सहयोगी की दिल के दौरे से मौत हो गई थी। उनके अंतिम संस्कार के दौरान मैंने देखा कि कैसे उनकी पत्नी को चूड़ियां तोड़ने, मंगलसूत्र हटाने और सिंदूर पोंछने के लिए मजबूर किया गया। इससे पत्नी का दुख और बढ़ गया वह दृश्य हृद...

राष्ट्रीय महिला आयोग और आईआईएम कोझिकोड की पहल आंत्रप्रेन्योरशिप की ट्रेनिंग के लिए 18 अप्रैल से करें आवेदन, लास्ट डेट 3 जून

राष्ट्रीय महिला आयोग और IIM कोझिकोड की पहल आंत्रप्रेन्योरशिप की ट्रेनिंग के लिए 18 अप्रैल से करें आवेदन, लास्ट डेट 3 जून खुद का उद्यम लगाकर करियर बनाने की की इच्छुक महिलाओं के लिए अच्छी खबर है।  राष्ट्रीय महिला आयोग ( NCW ) और भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM) कोझिकोड ने मिलकर एक एनिशिएटिव लिया है।  इसमें ऐसी महिलाओं के प्रशिक्षण के लिए कोर्स तैयार किया गया है जो कि नौकरी करने की बजाय जॉब देना चाहती हैं।  इस पहल का मकसद महिलाओं में बिजनेस और मैनेजमेंट को बढ़ावा देना है। फाउंडेशन और एडवांस कार्यक्रम चार-चार माह के होंगे।  फाउंडेशन स्टेज के दौरान हर सप्ताह चार घंटे की क्लास होगी।  60 घंटे की लर्निंग और 40 घंटे के सब्जेक्टिव सेशन होंगे।  इसके अतिरिक्त 20 घंटे का सलाह और प्रश्नोत्तर भी उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाएगा।  प्रोग्राम की भाषा अंग्रेजी और मलयालम होगी और उम्मीदवारों को कम से कम 80 फीसदी हाजिरी लगानी होगी।  इसी प्रकार, एडवांस स्टेज कोर्स में भी हर सप्ताह चार घंटे का सेशन होगा।  60 घंटे के विषय सत्र, 20 घंटे के सलाह और 40 घंटे के प्रश्नोत्त...

देश में पहली बार गरीब परिवारों को केरल में मिलेगी मुफ्त इंटरनेट

सेवा तिरुवनंतपुरम. केरल सरकार मई के अंत तक राज्य के बीपीएल परिवारों को मुफ्त इंटरनेट सेवा देने की तैयारी में है।  देश में अपने किस्म की इस पहली योजना में 20 लाख से अधिक परिवारों को इंटरनेट मुफ्त मिलेगा योजना को केरल ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क(के-फोन) नाम दिया गया है।  प्रोजेक्ट प्लान के मुताबिक सरकार प्रतिदिन 10-15 एमबीपीएस की स्पीड से परिवारों को 1.5 जीबी डेटा मुफ्त देगी।  योजना की देख-रेख की जिम्मेदारी केरल स्टेट आइटी इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड पर है।  उसने स्थानीय इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (आईएसपी) से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) आमंत्रित किए हैं।

नेशनल डिफेंस एकेडमी, नेवल एकेडमी का नोटिफिकेशन 18 को

Image
नेशनल डिफेंस एकेडमी, नेवल एकेडमी का नोटिफिकेशन 18 को रानियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) नेशनल डिफेंस एकेडमी, नेवल एकेडमी का नोटिफिकेशन 18 मई को जारी किया जाएगा।  बता दें, यूपीएससी नेशनल डिफेंस एकेडमी, नेवल एकेडमी के लिए परीक्षा का आयोजन साल में दो बार करता है।  पहली परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल को हुआ था।  जिसका परिणाम 9 मई को जारी किया गया। नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया जाएगा।  जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में पास नहीं हो पाए हैं, वे यूपीएससी एनडीए, एनए 2022 परीक्षा के लिए फिर से आवेदन कर सकते हैं।  हालांकि, आवेदन करने से पहले पात्रता आयु सीमा की जांच करना महत्वपूर्ण है। परीक्षा का परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट पर (नेम वाइज) उपलब्ध है।  जो उम्मीदवारपरीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे और पास हो गए हैं, वह अब संबंधित इंटरव्यू के लिए आवेदन करना आवश्यक है।  जो लोग अभी भी परीक्षा में बैठने की योजना बना रहे हैं, वे अपने कैलेंडर पर तारीख अंकित कर सकते हैं।  नोटिफिकेशन 18 मई को जारी होगा। छात्रों को 14 जून, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा।...

पीएससी मेंस: 26 मई को परीक्षा, दो पालियों में होगा आयोजन

Image
  पीएससी मेंस: 26 मई  को परीक्षा, दो पालियों में होगा आयोजन सीजीपीएससी मेंस परीक्षा 26 मई से आयोजित होंगी।  परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन पैटर्न में होगा।  रायपुर के अलावा बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई,अम्बिकापुर और जगदलपुर जिले में परीक्षा केंद्र बनाए गए है। राज्य सेवा के 171 पदों को -भरने के लिये आयोग ने ज्ञापन जारी किये थे।  प्रारम्भिक परीक्षा 13 फरवरी को आयोजित की गई थी।  जिसका परिणाम मार्च में आया। परीक्षा परिणाम में विज्ञापित पदों के 15 गुना 2548 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिये चयनित हुए थे।  चयनित अभ्यर्थी 15 मई से आयोग की वेबसाइट से अपना प्रश्न पत्र डाऊनलोड कर सकेंगे।  परीक्षा दो पालियों में होगी।  पहली पाली सुबह 9 से 12 व दूसरी पाली दोपहर दो से पांच तक होगी। 

क्रिप्टो मार्केट क्रैश, बिटकॉइन 33,000 डॉलर के नीचे आया

Image
  कोहरामः 6 महीने में निवेशकों के पैसे रह गए आधे क्रिप्टो मार्केट क्रैश, बिटकॉइन 33,000 डॉलर के नीचे आया  ब्याज दरें बढ़ने से अधिक जोखिम वाले एसेट्स में भारी बिकवाली का असर शेयर बाजारों के साथ क्रिप्टोकरेंसी पर भी दिख रहा है।  दुनिया की सबसे प्रचलित क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमतें फिसलकर 33,000 डॉलर के नीचे आ गई हैं,  जो नवंबर, 2021 में 67,566 डॉलर के लाइफटाइम हाई पर पहुंच गई थी। पिछले 6 महीने में बिटकॉइन की कीमतें 51% से अधिक गिर चुकी हैं।  यही हाल इथेरियम जैसी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज का भी है। तमाम क्रिप्टोकरेंसीज में 5 से 10 फीसदी की गिरावट आई है। 50 फीसदी रह गई क्रिप्टो की बाजार पूंजी   सोमवार को बिटकॉइन की कीमतें 5% से अधिक गिरकर 32,650 डॉलर पर आ गई। बिटकॉइन की बाजार पूंजी भी घटकर 627 अरब डॉलर रह गई।  क्रिप्टो एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ग्लोबल इकोनॉमी में सुस्ती, बढ़ते ब्याज दर, महंगाई से जुड़ी चिंताओं, अर्थव्यवस्था से जुड़े वैश्विक संकट जैसी वजहों से तमाम क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में गिरावट आई है।  इससे क्रिप्टो मार्केट की कुल बाजार पूंजी 1.51 ट्...

आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन में श्रम विभाग को मिला पुरस्कार

आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन में श्रम विभाग को मिला पुरस्कार नई दिल्ली में आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन में श्रमिकों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित करने के लिए आत्मनिर्भर भारत समिट में राजभवन के सचिव और श्रम विभाग के सचिव अमृत कुमार खलखो को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। खलखो ने आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन में छत्तीसगढ़ में किए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर अपनी बात रखी।  

डॉलर के मुकाबले रुपया रेकॉर्ड निचले स्तर पर

गिरावट : 60 पैसे टूटा, 77.50 पर बंद  डॉलर के मुकाबले रुपया रेकॉर्ड निचले स्तर पर विदेशी बाजारों में अमरीकी डॉलर की मजबूती व विदेशी पूंजी की निकासी से रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले 60 पैसे टूटकर रेकॉर्ड निचले स्तर 77.50  (अस्थायी) पर बंद हुआ।  विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक मुद्रास्फीति को लेकर बढ़ती चिंताओं तथा वैश्विक केंद्रीय बैंकों की दरें और बढ़ाने की आशंका के बीच निवेशक जोखिम लेने से बच रहे हैं।  विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमरीकी डॉलर के मुकाबले 77.17 के भाव पर खुला। इसके बाद बाजार 77.50 पर बंद हुआ।  दिन में कारोबार के दौरान रुपया 77.52 के सर्वकालिक निचले स्तर तक आया। शुक्रवार को यह 55 पैसे की गिरावट के साथ 76.90 के भाव पर बंद हुआ था।  दो सत्रों में 115 पैसे की गिरावट पिछले दो कारोबारी सत्रों में रुपए में अमरीकीडॉलर के मुकाबले 115 पैसे गिरावट आ चुकी है।  इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमरीकी डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.33% बढ़कर 104 पर पहुंच गया।  वैश्विक तेल मानक भेंट कूड वायदा 1.68% की गिरावट के सा...

संघ लोक सेवा आयोग 23 तक वापस ले सकते हैं फॉर्म

संघ लोक सेवा आयोग  23 तक वापस ले सकते हैं फॉर्म संघ लोक सेवा आयोग - (यूपीएससी) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) 2022 में असिस्टेंट कमांडेंट के पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी सोमवार को समाप्त हो गई। ऑनलाइन आवेदन 17 मई से 23 मई शाम 6.00 बजे तक वापस लिए जा सकते हैं। बता दें, यह भर्ती के माध्यम से 253 पदों को भरा जाएगा। जिनमें से 66 बीएसएफ के लिए, 29 सीआरपीएफ के लिए, 62 सीआईएसएफ के लिए, -14 आईटीबीपी के लिए और 82 एसएसबी के लिए हैं। परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को 7 अगस्त को परीक्षा में बैठने के लिए बुलाया जाएगा जिसमें एग्जाम पैटर्न पेपर 1- जनरल एबिलिटी व इंटेलिजेंस-250 मार्क्स ( ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेशन ) पेपर 2-जनरल स्टडीज, निबंध और  कॉम्प्रिहेंशन-200 मार्क्स दो पेपर शामिल होंगे। पेपर-1 ( सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक) और पेपर-2 ( दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक ) आयोजित किया जाएगा।  

केवीः पहली में दाखिले की तीसरी मेरिट लिस्ट आज

के न्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) केवीः पहली में दाखिले की तीसरी मेरिट लिस्ट आज के न्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) केवी कक्षा 1 प्रवेश 2022-23 की तीसरी मेरिट लिस्ट 10 मई को जारी करेगा। केवी प्रवेश 2022 कक्षा 1 की पहली मेरिट सूची आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर 3 मई को और दूसरी मेरिट लिस्ट 6 मई को जारी की गई थी। किसी भी अनारक्षित श्रेणी के मामले में, अनारक्षित सीटों के लिए प्राथमिकता सेवा श्रेणी के अनुसार एक अनंतिम चयन सूची 6 मई से 17 मई तक जारी की जाएगी। केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 11 को छोड़कर सभी कक्षाओं में 2022 में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 जून है।  

दस साल में बदल जायेगा जॉब सेक्टर का ढांचा

कम वेतन की नौकरियाँ होंगी बंद, नये सेक्टर करेंगे दुनिया बुलंद  आने वाले एक दशक में देश और दुनिया के भीतर जॉब सेक्टर पूरी तरह से बदल जाएगा। जिन सेक्टर में अभी नौकरियां दिखाई दे रही हैं, वहां पर आने वाले दिनों में तेजी से कमी दिखेगी।  उनकी जगह लेने के लिए नए सेक्टर उभरेंगे, जो नौकरियां देंगे। कम वेतन वाली नौकरियों का समय जा रहा है, इनकी जगह आने वाले वक्त में ऑटोमेशन ले सकता है।  इस ऑटोमेशन को चलाने के लिए नए सेक्टर शुरू हो सकते हैं। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम से लेकर यूएस ब्यूरो ऑफ लेबर स्टेटिक्स समेत दूसरे संस्थान भी ऐसी संभावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की रिपोर्ट 2020 के अनुसार, वैश्विक रूप से जिन नौकरियों में एक दशक में कमी आएगी उनमें डेटा एंट्री क्लर्क, एडमिनिस्ट्रेटिव एवं एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी, क्लर्क, अकाउंटेंट एवं ऑडिटर, कारखानों में श्रमिक, प्रशासकीय प्रबंधक, मैकेनिक, पोस्टल सर्विस क्लर्क, रिलेशनशिप मैनेजर, कस्टमर एक सर्विस वर्कर, डोर टू डोर सेल्स वर्कर, ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट स्पेशलिस्ट, निर्माण कार्यों से जुड़े श्रमिक आदि शामिल है। इन सेक्टर में बढ़ेग...

बंगाल की खाड़ी में हलचल बढ़ी: ओडिशा तट के समानांतर गुजरने के आसार'आसनी' तूफान के 24 घंटे में तेज होने की संभावना

Image
बंगाल की खाड़ी में हलचल बढ़ी: ओडिशा तट के समानांतर गुजरने के आसार'आसनी' तूफान के 24 घंटे में तेज होने की संभावना बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे चक्रवात के अगले 24 घंटे में तेज होने की संभावना है। इसे देखते हुए ओडिशा, आंधप्रदेश और पश्चिम बंगाल में अलर्ट जारी किया गया है। यह चक्रवात अंडमान द्वीप समूह में पोर्ट ब्लेयर से 380 किमी पश्चिम में बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में केंद्रित है। इसके असर से हवाओं के 54 से 62 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का अनुमान है। इसकी गति 88 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। चक्रवात के -10 मई शाम तक उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और उत्तर आंध्रप्रदेशओडिशा के तटों से पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि चक्रवात ओडिशा या आंध्रप्रदेश में दस्तक नहीं देगा, बल्कि तट के समानांतर आगे बढ़ेगा। हालांकि, आंध्र, ओडिशा और प.बंगाल की सरकारों ने स्थिति से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाए हैं ताकि किसी तरह के जानमाल का नुकसान हो। मछुआरों को चेताया, ममता के दौरे रद्द: मौसम विभाग ने रविवार को अगले 120...

नीट यूजी के लिए अब 15 तक करें अप्लाई

  नीट यूजी के लिए अब 15 तक करें अप्लाई NTA ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है।  जिन उम्मीदवारों ने अब तक इस परीक्षा के लिए अप्लाई नहीं किया है, वह अपना आवेदन NTAकी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर जल्द से जल्द पूरा कर लें।  पहले आवेदन की आखिरी तारीख 6 मई थी जिस आगे बढ़ाकर 15 मई तक कर दिया गया है। इस परीक्षा के लिए लाखों की संख्या में आवेदन आते हैं इसलिए आखिरी समय आधिकारिक वेबसाइट पर उम्मीदवारों को समस्या भी आ सकती है। इस खबर में आपको बताएंगे कि वे कौन से जरूरी दस्तावेज हैं जो आपको नीट यूजी के लिए आवेदन करते समय उपयोगी होंगे।

खनन की यही रफ्तार रही तो दुनिया रेत को भी तरसेगी

Image
खनन की यही रफ्तार रही तो दुनिया रेत को भी तरसेगी नैरोबी. कहीं खाद्यान्न तो कहीं बिजली संकट से जूझ रही दुनिया को आने वाले समय में रेत के संकट का सामना करना पड़ सकता है।  यह चेतावनी केन्या में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) शाखा ने जारी की है। उसके मुताबिक रेत या बालू दुनिया में खनन से सबसे ज्यादा निकाले जाने वाला ठोस पदार्थ है।  यह पानी के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला भूगर्भ स्रोत भी है।  रेत बनने में सैकड़ों साल लगते हैं, लेकिन इससे भी ज्यादा तेजी से इसका भंडार खाली हो रहा है। रेत के अनियंत्रित इस्तेमाल को लेकर यूएनईपी इकोनॉमी डिवीजन की निदेशक शीला अग्रवाल खान ने रिपोर्ट में कहा, 'हम उस स्टेज पर पहुंच गए हैं, जहां रेत संसाधनों को लेकर जरूरतों और अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए बेहतर प्रबंधन की जरूरत है। पर्यावरण का अहम हिस्सा  रेत पर्यावरण का अहम हिस्सा है।  यह कई प्रजातियों के लिए आवास के रूप में कार्य करती है।  तूफानी लहरों और क्षरण से बचाती है।  रिपोर्ट में कहा गया कि रेत का अनियंत्रित इस्तेमाल पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील ...

चीन ने बनाया रोबोटिक चूहा

Image
बीजिंग इंस्टीट्यूट -ऑफ टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों ने रोबोटिक चूहे के निर्माण में सफलता पायी है। यह रोबोटिक चूहा असली चूहे की तरह झुक सकेगा, खड़ा हो सकेगा और दौड़ भी सकेगा। सबसे बड़ी बात है कि यह अपने वजन का 91 प्रतिशत के बराबर भार भी उठा सकेगा। वैज्ञानिकों को उम्मीद है। कि इस रोबोटिक चूहे का उपयोग खोज और बचाव मिशन के दौरान किया जा सकेगा।

देश की 5वीं सबसे बड़ी आईटी कंपनी होगी माइंडट्री और एलएंडटी इंफोटेक का हुआ विलय

Image
देश की 5वीं सबसे बड़ी आईटी कंपनी होगी माइंडट्री और एलएंडटी इंफोटेक का हुआ विलय लार्सन एंड टुब्रो ने अपना दोनों सॉफ्टवेयर कंपनी माइंडट्री लिमिटेड एलएंडटी इंफोटेक लिमिटेड (एलटीआई) के मर्जर की घोषणा की है। नई कंपनी का नाम एलटीआईमाइंडट्री होगा। डील के मुताबिक, माइंडट्री के 100 शेयरों के बदले एलएंडटी इंफोटेक के 73 शेयर मिलेंगे। यह 9 से 12 महीनों में पूरी होगी। मर्ज कंपनी देश की 5वीं सबसे बड़ी आईटी फर्म बन जाएगी। माइंडट्री के सीईओ देबासीष चटर्जी नई कंपनी का कामकाज संभालेंगे। 350 करोड़ डॉलर होगा टर्नओवर अभी माइंडट्री में लार्सन एंड टुब्रो की हिस्स्दारी 61% तो एलटीआई में लगभग 74% है। माइंडट्री का बाजार पूंजी 65,285 करोड़ रुपए और एलटीआई का 1.03 लाख करोड़ रुपए है। मर्जर के बाद कंपनी का टर्नओवर 350 करोड़ डॉलर होगा।

भविष्य के उत्पादों के साथ तुल रहा गेटा का पहला स्टोर

Image
मेटा यानी फेसबुक जल्द ही अमरीका में अपना पहला फिजिकल स्टोर खोलने जा रही है। मेटा ने अपनी ब्लॉग पोस्ट में लिखा कि यहां ग्राहक मेटा पोर्टल, रे-बैन स्टोरीज और मेटा क्वेस्ट 2 का अनुभव ले सकेंगे। इंटरैक्टिव डेमो के माध्यम से ग्राहक मेटा पोर्टल के साथ रिटेल पार्टनर्स को वीडियो कॉल कर सकते हैं। आप यह सीख सकते हैं कि रे-बैन स्टोरीज आपको आस-पास की दुनिया के साथ जोड़े रखने में कैसे मदद कर सकती हैं। साथ ही इमर्सिव मेटा के साथ वीआर के जादूका अनुभव भी ग्राहक क्वेस्ट -2 डेमो के माध्यम से ले सकते हैं। स्टोर इस तरह तैयार किया गया है कि ग्राहक इंटरैक्ट कर सके। मेटा. स्टोर के माध्यम से ग्राहकों को भविष्य की तकनीक से रूबरू करवाया जा रहा है।फेसबुक की पैरेंट कंपनी 9 मई को अपना फिजिकल स्टोर खोल रही है। यह स्टोर बलिंगम, कैलिफोर्निया में खोला जा रहा है

ऑटोमोबाइलःअप्रैल में हुए बिक्री के आंकड़े जारी -टाटा मोटर्स की बिक्री 74%बढ़ी, मारुति-हुंडई की घटी

Image
  नई दिल्ली. वाहन निर्माता कंपनियों ने अपने मासिक बिक्री के आंकड़े जारी कर दिए हैं।  अप्रैल 2022 में जहां टाटा मोटर्स की बल्ले-बल्ले रही।  वहीं, हुंडई और मारुति सुजुकी के वाहनों की बिक्री में गिरावट आई।  टाटा मोटर्स ने रविवार को कहा कि अप्रैल में उसकी कुल बिक्री 74% बढ़कर 72,468 यूनिट हो गई जो पिछले साल की समान अवधि में 41,729 यूनिट थी। भारत में कंपनी की बिक्री 81% बढ़ी है। वहीं, हुंडई की बिक्री सालाना आधार पर 5% घटी है, जबकि घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री 10% घटी।  कंपनी ने मार्च में कुल 56,201 वाहन बेचे।  इसी तरह अप्रैल 2022 में मारुकि सुजुकी की बिक्री 5.6% गिरी।  कंपनी ने पिछले महीने कुल 1,50,661 वाहन बेचे।   ऑटो कंपनियों का ऐसा रहा प्रदर्शन  कंपनी            बिक्री घटी-बढ़ी स्कोडा स्कोडा                   +4368  आयशर मोटर्स        +1573  टाटा मोटर्स             +74% टोयोटा  ...