क्रिप्टो मार्केट क्रैश, बिटकॉइन 33,000 डॉलर के नीचे आया
कोहरामः 6 महीने में निवेशकों के पैसे रह गए आधे
क्रिप्टो मार्केट क्रैश, बिटकॉइन 33,000 डॉलर के नीचे आया
ब्याज दरें बढ़ने से अधिक जोखिम वाले एसेट्स में भारी बिकवाली का असर शेयर बाजारों के साथ क्रिप्टोकरेंसी पर भी दिख रहा है।
दुनिया की सबसे प्रचलित क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमतें फिसलकर 33,000 डॉलर के नीचे आ गई हैं,
जो नवंबर, 2021 में 67,566 डॉलर के लाइफटाइम हाई पर पहुंच गई थी। पिछले 6 महीने में बिटकॉइन की कीमतें 51% से अधिक गिर चुकी हैं।
यही हाल इथेरियम जैसी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज का भी है। तमाम क्रिप्टोकरेंसीज में 5 से 10 फीसदी की गिरावट आई है।
50 फीसदी रह गई क्रिप्टो की बाजार पूंजी
सोमवार को बिटकॉइन की कीमतें 5% से अधिक गिरकर 32,650 डॉलर पर आ गई। बिटकॉइन की बाजार पूंजी भी घटकर 627 अरब डॉलर रह गई।
क्रिप्टो एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ग्लोबल इकोनॉमी में सुस्ती, बढ़ते ब्याज दर, महंगाई से जुड़ी चिंताओं, अर्थव्यवस्था से जुड़े वैश्विक संकट जैसी वजहों से तमाम क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में गिरावट आई है।
इससे क्रिप्टो मार्केट की कुल बाजार पूंजी 1.51 ट्रिलियन डॉलर रह गई है, जो नवंबर, 2021 में 3.15 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गई थी।
Comments
Post a Comment