बंगाल की खाड़ी में हलचल बढ़ी: ओडिशा तट के समानांतर गुजरने के आसार'आसनी' तूफान के 24 घंटे में तेज होने की संभावना
बंगाल की खाड़ी में हलचल बढ़ी: ओडिशा तट के समानांतर गुजरने के आसार'आसनी' तूफान के 24 घंटे में तेज होने की संभावना
- बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे चक्रवात के अगले 24 घंटे में तेज होने की संभावना है।इसे देखते हुए ओडिशा, आंधप्रदेश और पश्चिम बंगाल में अलर्ट जारी किया गया है।
- यह चक्रवात अंडमान द्वीप समूह में पोर्ट ब्लेयर से 380 किमी पश्चिम में बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में केंद्रित है।
- इसके असर से हवाओं के 54 से 62 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का अनुमान है।इसकी गति 88 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।
- चक्रवात के -10 मई शाम तक उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और उत्तर आंध्रप्रदेशओडिशा के तटों से पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने की संभावना है।
- मौसम विभाग का अनुमान है कि चक्रवात ओडिशा या आंध्रप्रदेश में दस्तक नहीं देगा, बल्कि तट के समानांतर आगे बढ़ेगा।
- हालांकि, आंध्र, ओडिशा और प.बंगाल की सरकारों ने स्थिति से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाए हैं ताकि किसी तरह के जानमाल का नुकसान हो।
मछुआरों को चेताया, ममता के दौरे रद्द:
- मौसम विभाग ने रविवार को अगले 120 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है।
- स्थितियों को देखते हुए मछुआरों को इस दौरान समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।
- इस बीच, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 10 से 12 मई तक जिला प्रशासन की होने वाली बैठकों को स्थगित कर दिया है।
- माना जा रहा है कि पश्चिमी मेदिनीपुर व झाड़ग्राम के जिलों का दौरान अब 17 मई से होगा।
- ममता ने चक्रवात के खतरे के बीच विभिन्न जिलों की आपदा तैयारियों की समीक्षा करने का निर्णय लिया है।
बांग्लादेश में बंदरगाहों को किया अलर्ट
- उधर, बांग्लादेश ने भी इस चक्रवात के कारण चटगांव, कॉक्स बाजार, मोंगला और पायरा बंदरगाहों के लिए अलर्ट जारी किया है।
- अनुमान है कि यह चक्रवात भारत से बांग्लादेश की तरफ मुड़ेगा।
- इसके केंद्र वाले समुद्र में तेज लहरें उठने के आसार हैं।
- गहरे - समुद्र में मछली पकड़ने वाली सभी नौकाओं और ट्रॉलरों को तट के करीब रहने को कहा गया है।

Comments
Post a Comment