ऑटोमोबाइलःअप्रैल में हुए बिक्री के आंकड़े जारी -टाटा मोटर्स की बिक्री 74%बढ़ी, मारुति-हुंडई की घटी
नई दिल्ली. वाहन निर्माता कंपनियों ने अपने मासिक बिक्री के आंकड़े जारी कर दिए हैं।
अप्रैल 2022 में जहां टाटा मोटर्स की बल्ले-बल्ले रही।
वहीं, हुंडई और मारुति सुजुकी के वाहनों की बिक्री में गिरावट आई।
टाटा मोटर्स ने रविवार को कहा कि अप्रैल में उसकी कुल बिक्री 74% बढ़कर 72,468 यूनिट हो गई जो पिछले साल की समान अवधि में 41,729 यूनिट थी।
भारत में कंपनी की बिक्री 81% बढ़ी है।
वहीं, हुंडई की बिक्री सालाना आधार पर 5% घटी है, जबकि घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री 10% घटी।
कंपनी ने मार्च में कुल 56,201 वाहन बेचे।
इसी तरह अप्रैल 2022 में मारुकि सुजुकी की बिक्री 5.6% गिरी।
कंपनी ने पिछले महीने कुल 1,50,661 वाहन बेचे।
ऑटो कंपनियों का ऐसा रहा प्रदर्शन
कंपनी बिक्री घटी-बढ़ी स्कोडा
स्कोडा +4368
आयशर मोटर्स +1573
टाटा मोटर्स +74%
टोयोटा +57%
वॉल्वो आयशर -37%
एमजी मोटर्स -22%
मारुति सुजुकी -5.6%
हुंडई -5%

Comments
Post a Comment