डॉलर के मुकाबले रुपया रेकॉर्ड निचले स्तर पर
गिरावट : 60 पैसे टूटा, 77.50 पर बंद
डॉलर के मुकाबले रुपया रेकॉर्ड निचले स्तर पर
विदेशी बाजारों में अमरीकी डॉलर की मजबूती व विदेशी पूंजी की निकासी से रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले 60 पैसे टूटकर रेकॉर्ड निचले स्तर 77.50 (अस्थायी) पर बंद हुआ।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक मुद्रास्फीति को लेकर बढ़ती चिंताओं तथा वैश्विक केंद्रीय बैंकों की दरें और बढ़ाने की आशंका के बीच निवेशक जोखिम लेने से बच रहे हैं।
विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमरीकी डॉलर के मुकाबले 77.17 के भाव पर खुला। इसके बाद बाजार 77.50 पर बंद हुआ।
दिन में कारोबार के दौरान रुपया 77.52 के सर्वकालिक निचले स्तर तक आया। शुक्रवार को यह 55 पैसे की गिरावट के साथ 76.90 के भाव पर बंद हुआ था।
दो सत्रों में 115 पैसे की गिरावट
पिछले दो कारोबारी सत्रों में रुपए में अमरीकीडॉलर के मुकाबले 115 पैसे गिरावट आ चुकी है।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमरीकी डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.33% बढ़कर 104 पर पहुंच गया।
वैश्विक तेल मानक भेंट कूड वायदा 1.68% की गिरावट के साथ 110.50 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
Comments
Post a Comment