देश में पहली बार गरीब परिवारों को केरल में मिलेगी मुफ्त इंटरनेट

  1. सेवा तिरुवनंतपुरम. केरल सरकार मई के अंत तक राज्य के बीपीएल परिवारों को मुफ्त इंटरनेट सेवा देने की तैयारी में है। 
  2. देश में अपने किस्म की इस पहली योजना में 20 लाख से अधिक परिवारों को इंटरनेट मुफ्त मिलेगा योजना को केरल ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क(के-फोन) नाम दिया गया है। 
  3. प्रोजेक्ट प्लान के मुताबिक सरकार प्रतिदिन 10-15 एमबीपीएस की स्पीड से परिवारों को 1.5 जीबी डेटा मुफ्त देगी। 
  4. योजना की देख-रेख की जिम्मेदारी केरल स्टेट आइटी इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड पर है। 
  5. उसने स्थानीय इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (आईएसपी) से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) आमंत्रित किए हैं।


Comments

Popular posts from this blog

चित्रकूट से दिल्ली का सफर होगा 6 घंटे में!

केंद्रीय विद्यालय संगठन पहली से बारहवीं में दाखिले की नई गाइडलाइन जारी

खनन की यही रफ्तार रही तो दुनिया रेत को भी तरसेगी