तैयारी एपल, माइक्रोसॉफ्ट और गूगल ने पासवर्ड मुक्त सिस्टम पर शुरू किया काम बदलेगा पैटर्न, बिन पासवर्ड अनलॉक होगा डिजिटल अकाउंट

तैयारी एपल, माइक्रोसॉफ्ट और गूगल ने पासवर्ड मुक्त सिस्टम पर शुरू किया काम बदलेगा पैटर्न, बिन पासवर्ड अनलॉक होगा डिजिटल अकाउंट

पासवर्ड याद करने के झंझटों से जल्द मुक्ति मिलने की उम्मीद है। दुनिया की तीन बड़ी - कंपनियां एपल, माइक्रोसॉफ्ट और गूगल ने बिना पासवर्ड साइन-इन करने की सुविधा पर काम शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि अगले कुछ साल में पासवर्ड पूरी तरह खत्म हो सकते हैं। कंपनियों का कहना है कि आने वाले समय में फोन को अनलॉक करने के लिए पासवर्ड की जगह फिंगर प्रिंट या फेस रिक्गनिशन का प्रयोग होगा। इसी तकनीकी को फिंगर प्रिंट या फेस रिक्गनिशन का किया जाएगा प्रयोग दूसरे अकाउंट में भी उपयोग किया जा सकता है।


दरअसल, एपल, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट ने फिडो गठबंधन व वर्ल्डवाइड वेब के नए मानकों को स्वीकार किया है। इसके तहत ऐप या पासवर्ड को ज्यादा बेहतर तरीके से उपयोग में लाया जाएगा। फिडो (फास्ट आइडेंटिटी ऑनलाइन) वेबसाइट और ऐप को तेजी तथा सुरक्षित तरीके से एक्सेस करने के लिए प्रतिबद्ध खुला उद्योग संघ है।

‘फॉर्गेट पासवर्ड’ के विकल्प से बचेंगे ।

  • फेस रिक्गनिशन या फिंगर प्रिंट सिक्योरिटी से पासवर्ड भूलने की समस्या नहीं रहेगी। फॉर्गेट पासवर्ड विकल्प की जरूरत नहीं होगी।
  • फॉर्गेट पासवर्ड के उपयोग के दौरान मोबाइल में नेटवर्क न हो तो ओटीपी नहीं आता। नई पहचान तकनीक इस समस्या से भी बचाएगी।

कमजोर और मजबूत पासवर्ड की उलझन 

  • 80% डेटा चोरी की घटनाओं की मूल वजह  कमजोर पासवर्ड  होता है।

  • 90 ऑनलाइन अकाउंट होते हैं। औसतन एक यूजर के पास।

  • 51% ऐसे पासवर्ड होते हैं. JIO जिनका प्रयोग यूजर दोबारा करते हैं और ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं।

  • एक तिहाई ऑनलाइन खरीद पासवर्ड भूल जाने के कारण बीच में छोड़ दी जाती है।

Comments

Popular posts from this blog

चित्रकूट से दिल्ली का सफर होगा 6 घंटे में!

केंद्रीय विद्यालय संगठन पहली से बारहवीं में दाखिले की नई गाइडलाइन जारी

खनन की यही रफ्तार रही तो दुनिया रेत को भी तरसेगी