नवोदय विद्यालयः(Navodya Vidyalaya) 9वीं के प्रवेश पत्र जारी, परीक्षा 9 अप्रैल को
जवाहर नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने कक्षा 9वीं के लिए प्रवेश परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इसे एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है। छात्र पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करके कक्षा 9 के लिए जेएनवीएसटी प्रवेश पत्र 2022 डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि एनवीएस अपनी शेष सीटों को भरने के लिए यह परीक्षा आयेजित कराने जा रहा है। परीक्षा 9 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। ध्यान रखें परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने परीक्षा केंद्रो पर प्रवेश पत्र लेकर जाना अनिवार्य है। बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा कक्ष में जाने नहीं दिया जाएगा। टेस्ट में मैथ्स, जनरल साइंस, इंग्लिश और हिन्दी विषय से सवाल पूछे जाएंगे। प्रश्न 8वीं कक्षा के स्तर के होंगे। इसमें अंग्रेजी से 15 अंक, हिन्दी से 15, मैथ्स से 35 और साइंस से 35 अंक के सवाल पूछे जाएंगे।
Comments
Post a Comment