महिला टी-20 चैलेंज का कार्यक्रम घोषित



 महिला टी-20 चैलेंज का कार्यक्रम घोषित

  1. आइपीएल के प्लेऑफ और फाइनल 24 से 29 मई तक कोलकाता और अहमदाबाद में खेले जाएंगे। 
  2. बीसीसीआई ने इसके साथ ही महिला टी-20 चैलेंज का कार्यक्रम भी घोषित किया है। 
  3. आइपीएल का क्वालीफायर वन 24 को व 25 मई को एलिमिनेटर मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डस में होगा।
  4. अहमदाबाद में 27 व 29 मई को क्रमशः क्वालीफायर-2 और फाइनल खेला जाएगा।
  5. वहीं, 23 से 28 मई तक महिला टी-20 चैलेंज के चार मैच पुणे में खेले जाएंगे। 
  6. इसमें 23, 26 व 28 मई को मैच शाम साढ़े सात बजे से और 24 मई को मैच साढ़े तीन बजे से होगा।

रायपुर के प्रशिक्षु बैडमिंटन खिलाड़ियों के बीच स्पर्धा 6 से

  1. बैडमिंटन संघ की ओर से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बैडमिंटन खिलाड़ियों के बीच स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है।
  2. यह स्पर्धा सप्रे शाला स्थित बैडमिंटन हॉल में आयोजित है।
  3. इसमें चार आयु वर्गों अंडर-10, अंडर-15, अंडर-17 व सीनीयर बालक बालिका के बीच एकल स्पर्धा आयोजित की जाएगी।
  4. स्पर्धा में प्रथम 8 स्थान प्राप्त करने वाले बालक-बालिकाओं खिलाडियों को जिला बैडमिंटन स्पर्धा में सीधे प्रवेश दिया जायेगा। 
  5. स्पर्धा के लिए इच्छुक खिलाड़ी 4 मई तक आवेदन कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

चित्रकूट से दिल्ली का सफर होगा 6 घंटे में!

केंद्रीय विद्यालय संगठन पहली से बारहवीं में दाखिले की नई गाइडलाइन जारी

खनन की यही रफ्तार रही तो दुनिया रेत को भी तरसेगी