अयोध्या में श्रीराम प्रतिमा के लिए अधिगृहीत होगी 241 एकड़ जमीन
रामनगरी की गाथा स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से ढाई गुना ऊंची होगी प्रतिमा
अयोध्या में श्रीराम प्रतिमा के लिए अधिगृहीत होगी 241 एकड़ जमीन
पहली किस्त में 100 करोड़ जारी :-
- अयोध्या में दुनिया की सबसे ऊंची भगवान राम की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह प्रतिमा न्यूयार्क में स्टैच्यू आफ लिबर्टी से करीब ढाई गुना ऊंची होगी।
- प्रतिमा स्थापना के लिए करीब 241 एकड़ भूमि का अधिग्रहण होगा। पहले सिर्फ 86 एकड़ भूमि ही अधिगृहीत की जा रही थी।
- आवास विकास विभाग ग्रीन फील्ड टाउनशिप योजना के तहत जमीन का अधिग्रहण कर इसे पर्यटन विभाग को सौंपेगा।
- इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए पहली किश्त के रूप में 100 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है।
तीन साल पहले बनी थी प्रतिमा की योजना :-
- श्रीराम प्रतिमा की योजना 3 साल पहले बनी थी।
- आवास विकास विभाग ने भूमि विकास, गृहस्थान एवं बाजार योजना में मांझा बरहटा,मांझा तिहुरा व मांझा शाहनवाजपुर की 1192 एकड़ भूमि के अधिग्रहण का नोटिफिकेशन जारी किया है।
- 739 भूमि अधिग्रहीत हो चुकी है।
कुल अधिग्रहण का दायरा 1433 एकड़ :-
- अब 241.63 एकड़ भूमि इसी योजना के तहत और ली जाएगी। ऐसे में पहले 1192 एकड़ का चल रहा अधिग्रहण का दायरा बढ़कर 1433 एकड़ हो गया है।
- श्रीराम की प्रतिमा के लिए मांझा बरहटा के पूर्व पश्चिम, उत्तर व दक्षिण दिशा में विभिन्न गाटा संख्या की जमीनों का अधिग्रहण किया जाना है।
- पहले यह मूर्ति मीरापुर दोआया गांव में लगाई जा रही थी।
50 मीटर ऊंचे बेस पर श्रीराम प्रतिमा :-
- 251 मीटर ऊंची श्रीराम की प्रतिमा 50 मीटर ऊंचे बेस पर खड़ी होगी। इसमें 20 मीटर ऊंचा चक्र होगा।
- बेस के नीचे भव्य म्यूजियम बनेगा। -जहां तकनीक के जरिए भगवान विष्णु के सभी अवतारों को दिखाया जाएगा।
- यहां डिजिटल म्यूजियम, फूड प्लाजा, लैंडस्केपिंग, लाइबेरी, रामायण काल की गैलरी प्रस्तावित है।
Comments
Post a Comment