4 मई को खुलेगा मेगा आईपीओ,पॉलिसीधारकों के लिए 10% कोटा

एलआईसी: शेयर का इश्यू प्राइस 902 से 949 रुपए तय 

4 मई को खुलेगा मेगा आईपीओ,पॉलिसीधारकों के लिए 10% कोटा

22.13 करोड़ शेयर बेच लगभग 21 हजार करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी 

  1. भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का आईपीओ 4 मई को खुलेगा और नौ मई को बंद होगा। शेयर आवंटन 12 मई और स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टिंग -17 मई को होगी।
  2. इस पेशकश के तहत केंद्र सरकार एलआईसी में -3.5% हिस्सेदारी (22.13 करोड़ शेयर) बेचेगी। आईपीओ से 21,000 करोड़ रुपए मिल सकते हैं।
  3. यह देश का सबसे बड़ा आईपीओ है। 902 से 949 रुपए के बीच प्राइस बैंड तय किया गया है।
  4. यह जानकारी दीपम सचिव तुहिन कांत पांडेय ने दी।

पॉलिसीधारकों को छूट :-

एलआईसी पॉलिसीधारकों को प्रति शेयर 60 रुपए, रिटेल निवेशकों व योग्य कर्मचारियों को 45 रुपए छूट मिलेगी। कम से कम 15 शेयर के लिए बोली लगानी होगी। आईपीओ का मकसद वैल्यू क्रिएशन है। दीर्घावधि में निवेशकों को इसका अच्छा लाभ होगा।

किसके लिए कितना…

पॉलिसीधारकों के लिए आईपीओ के 10% व कर्मचारियों के लिए 15 लाख शेयर आरक्षित हैं। शेष शेयरों में 50% योग्य संस्थागत निवेशकों (QIB),35% शेयर रिटेल निवेशकों, 15% शेयर गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व हैं।


Comments

Popular posts from this blog

चित्रकूट से दिल्ली का सफर होगा 6 घंटे में!

केंद्रीय विद्यालय संगठन पहली से बारहवीं में दाखिले की नई गाइडलाइन जारी

खनन की यही रफ्तार रही तो दुनिया रेत को भी तरसेगी