LIC से भी बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में मुकेश अंबानी | Reliance IPO



योजना : जियो और रिलायंस रिटेल होगी लिस्ट

LIC से भी बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में मुकेश अंबानी :-

  1. मुंबई रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने समूह की दो कंपनियों रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल का आईपीओ लाने की तैयारी में हैं।
  2. रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना आम बैठक (एजीएम)में अंबानी इन दोनों कंपनियों को शेयर बाजार में लिस्ट कराने का ऐलान कर सकते हैं।
  3. यह देश का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। एलआईसी के पब्लिक ऑफर से भी बड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों फर्मों के आईपीओ के जरिए अंबानी 50,000 करोड़ से 75,000 करोड़ रुपए जुटाना चाहते हैं।
  4. रिलायंस रिटेल का आईपीओ दिसंबर 2022 तक आ सकता है। इसके बाद जियो का आएगा।

ग्लोबल लिस्टिंग भी संभव :-

  1. दोनों कंपनियों के लिए अलग-अलग आईपीओ लाने की तैयारी है। सूत्रों के मुताबिक, भारत में लिस्टिंग के साथ ही दोनों कंपनियों की ग्लोबल लिस्टिंग भी हो सकती है।
  2.  रिलायंस जियो को अमरीका में नैस्डैक पर लिस्ट कराया जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

चित्रकूट से दिल्ली का सफर होगा 6 घंटे में!

केंद्रीय विद्यालय संगठन पहली से बारहवीं में दाखिले की नई गाइडलाइन जारी

खनन की यही रफ्तार रही तो दुनिया रेत को भी तरसेगी