ओटीटी में लोकल बनाम ग्लोबल की जंग के संकेत

अमेजन-नेटफ्लिक्स के लिए चुनौती

ओटीटी में लोकल बनाम ग्लोबल की जंग के संकेत,

मीडिया क्षेत्र में टकराएंगे दिग्गज

मीडिया इंडस्ट्री में अंबानी के बाद अडानी की एंट्री

  1. अब मीडिया के क्षेत्र में देश के दो सबसे दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अडानी आमने-सामने है।
  2. ये दोनों आपस में साथ ही अमेजन बनेटफ्लिक्स जैसे विदेशी ओटीटी प्लेटफॉर्म को भी कड़ी 'टक्कर देंगे।
  3. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बाद अब अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी ने भी मीडिया इंडस्ट्री में एंटी मारी है।
  4. अडानी एंटरप्राइजेज ने एएमजी मीडिया नेटवर्क्स के साथ मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा है।
  5. अडानी एंटरप्राइजेज की सब्सिडरी कंपनी जल्द ही मीडिया से संबंधित गतिविधियों में अपना कारोबार शुरू करेगी।
  6. कपनी ओटीटी प्लेटफॉर्म लॉन्च कर सकती है।
  7. वहीं, अंबानी बायकॉम 18 ग्रुप के मालिक है।

स्थापित प्लेयर्स के लिए चुनौती:-

  1. मीडिया इंडस्ट्री में मुकेश अंबानी का नया निवेश और इस फील्ड में अडानी की एंट्री लोकल बनाम ग्लोबल की जंग के संकेत दे रहा है।
  2. हालांकि, यह इतना आसान नहीं है। यहां पहले से ही हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स व अमेजन मजबूत उपस्थिति बनाए हुए हैं।
  3. वहीं, ग्राहकों को रिझाने के लिए ये कंपनियां तरह-तरह के तरीके अपना रही है। नेटफ्लिक्स ने सब्सक्रिप्शन प्लान में बदलाव किया है।
  4. वहीं, अमेजन ने भी आईपीएल प्रसारण अधिकार के लिए बोली लगाकर प्राइम के विस्तार की योजना बनाई है।
  5. आईपीएल के प्रसारण अधिकार पाने के लिए अमेजन और रिलायंस सरीखी कंपनियां रेस में है।

अंबानी का नया दांव :-

  1. मीडिया मुगल जेम्स मर्डोक की कंपनी बोधि ट्री सिस्टम्स और स्टार एंड डिज्नी इंडिया के पूर्व चेयरमैन उदय शंकर ने वायकों 18 में बड़ा निवेश करने की घोषणा की है। 
  2. यह निवेश उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस के साथ त्रिपक्षीय भागीदारी के तहत किया जा रहा है।
  3. इससे देश में सबसे बड़ी टीवी और डिजिटल स्ट्रीमिंग कंपनियों में से एक अस्तित्व में आएगी। इस ओटीटी प्लेटफॉर्म में रिलायंस इंडस्ट्रीज 1,645 करोड़ रुपए निवेश करेगी।
  4. साथ ही जियो सिनेमा ओटीटी ऐप को वायकॉम 18 में मर्ज कर दिया जाएगा।


Comments

Popular posts from this blog

चित्रकूट से दिल्ली का सफर होगा 6 घंटे में!

केंद्रीय विद्यालय संगठन पहली से बारहवीं में दाखिले की नई गाइडलाइन जारी

खनन की यही रफ्तार रही तो दुनिया रेत को भी तरसेगी